Ranchi News: ग्राम प्रधानों ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो में ग्राम प्रधानों ने शनिवार को संगठनात्मक एकजुटता की दिशा में कदम उठाते हुए प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया। प्रखंड मुख्यालय में हुई बैठक में 67 राजस्व गांवों के ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था में ग्राम प्रधानों की भूमिका प्रभावी बनाने, उनके अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा करने तथा गांवों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से अजय मुंडा को अध्यक्ष, बिरसा उरांव को सचिव, विश्वनाथ मुंडा को कोषाध्यक्ष, सन्नी उरांव को उपाध्यक्ष और गन्दूरा उरांव को उप सचिव चुना गया। संरक्षक मंडल में सुनील मुंडा, हरी उरांव, चूमनु उरांव, सोमरा पाहन, प्रदीप पाहन, जितेंद्र उरांव और बलदेव मुंडा को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.