रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी, सहभागी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के उद्देश्य से कर्रा प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत फैसिलिटेशन टीम (जीपीएफटी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेशिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बीडीओ स्मिता नागेशिया ने कहा कि जीपीडीपी ग्राम पंचायतों के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने योजनाओं के निर्माण में ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रि...