रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची के 64 विद्यार्थियों ने बुधवार को रातू प्रखंड के चितरकोटा गांव का क्षेत्रीय दौरा कर ग्रामीण जीवन, सामाजिक परिस्थितियों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का अध्ययन किया। विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ जेके पटनायक के मार्गदर्शन में इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों व विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत समझाना था। विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर पंचायत व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीण आजीविका और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर शोध कार्य सौंपा गया। उन्होंने साक्षात्कार, केस स्टडी और प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से जानकारी जुटाई। इस क्रम में ग्रामीण परिवारों, मुखिया, पारंपरि...