Ranchi News: ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा हरसंभव प्रोत्साहन : विधायक
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड की ताम्बा पंचायत स्थित हालोम खेल मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद हॉकी स्टिक से गेंद को हिट कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराया जाए। खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है तथा उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। हॉकी हमारे क्षेत्र की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.