Ranchi News: ग्रामीण खिलाड़ियों को विधायक ने बांटी जर्सी और फुटबॉल
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी प्रखंड के फुदी पंचायत के कालामाटी, डुंगरा, सिल्दा और पोडोटोली गांव के ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच मंगलवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने जर्सी और फुटबॉल का वितरण किया। खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों ने खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों में कई ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिन्हें यदि उचित अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।विधायक ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.