Ranchi News: ग्रामीणों ने श्रमदान से जर्जर सड़क की मरम्मत की
रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तिलाईपीड़ी मोड़ के समीप जर्जर सड़क के कारण रोजाना हो रही दुर्घटनाओं से परेशान लोगों ने गुरुवार को श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण लगातार हादसे हो रहे थे और आवागमन भी मुश्किल हो गया था। लोगों ने बताया कि पहल कर सड़क की मरम्मत की गई, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया है और दुर्घटना की आशंका काफी हद तक कम हो गई है। सड़क मरम्मत कार्य में मलखान महतो, उदय महतो, अरविंद महतो, डोमन महतो, अशोक महतो, इंदजीत मुंडा समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.