Ranchi News: ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क किनारे की झाड़ियां काटीं
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जोन्हा-गोला पथ के दोनों किनारे बढ़ी झाड़ियों को ग्रामीणों ने श्रमदान कर काटकर साफ किया। श्रमदान सुरसू ग्राम सभा और सिंगारी ग्राम सभा के टोला बनबरवाडीह के ग्रामीणों ने किया। सामाजिक कार्यकर्ता डब्लू बेदिया ने बताया कि इस पथ से आने-जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। सुरसू घाटी के जंगल में हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। झाड़ियों के कारण हाथियों की मौजूदगी का पता नहीं चल पाता था, जिससे ग्रामीणों को इस रास्ते से गुजरने में डर लगता था। पथ निर्माण विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई उपाय नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने श्रमदान कर सफाई करने का निर्णय लिया। श्रमदान करने वालों में वन प्रबंधन संरक्षण समिति के अध्यक्ष निर्मल बेदिया, सचिव मोतीलाल कुम्हार, सुकरा उरांव, डब्लू बेदिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.