Ranchi News: ग्रामीणों के श्रमदान से बदली जर्जर सड़क की तस्वीर
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। लंबे समय से खराब पड़ी अम्बाटोली-गौरीशंकर मंदिर और चोरेया सड़क को ग्रामीणों ने अपने प्रयास से चलने लायक बना दिया। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने आपस में सहयोग राशि जुटाई और मोरम मंगवाकर सड़क पर डलवाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क को समतल कर आवागमन के योग्य बनाया गया। इससे फिलहाल लोगों को आवाजाही में राहत मिली है। जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क की मरम्मत कराई गई है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग चोरेया, मधुकम, बरवाटोली और अम्बाटोली समेत कई गांवों को जोड़ता है। सड़क मरम्मत के दौरान विश्वनाथ भगत, पल्लव कुमार मिश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.