रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। राजकीय जनता उच्च विद्यालय दिघिया, बेड़ो के परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान शंकर पहान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की आमसभा हुई। इसमें ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विद्यालय को सरकारी स्कूल के रूप में बचाने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को स्वयं सुप्रीम कोर्ट में जाकर विद्यालय के सरकारी स्वरूप की रक्षा करनी चाहिए। यदि सरकार पहल नहीं करती है, तो ग्रामीण स्वयं शीर्ष अदालत का रुख करेंगे। बैठक में विद्यालय के संचालन और भविष्य को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि दिघिया और आसपास के दर्जनों गांवों के गरीब बच्चे इस विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय का संचालन बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इसलिए...