रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। ग्रामसभा को मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को तपकरा स्थित शहीद भवन में सामूहिक योजना एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रनिया एवं तोरपा प्रखंड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खूंटी जिले के छह प्रखंडों में ग्रामसभा की भूमिका को मजबूत करना और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से कार्ययोजना तैयार की, जिसके तहत आगामी सितंबर-अक्टूबर में विभिन्न प्रखंडों और गांवों में ग्रामसभा जागरूकता, सशक्तिकरण कार्यशाला एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 60 गांवों के ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव:

गांवों के अनुभव साझा किए गए गुड़िया पड़हा एवं कुंडुलना पड़हा के लगभग 60 गांव...