Ranchi News: ग्यारह हजार वोल्ट वाले तार की चपेट में आने से छात्र की मौत
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिशन नवाटांड़ में शनिवार शाम हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के छरदा गांव निवासी महावीर उरांव के पुत्र जयपाल उरांव के रूप में हुई है। वह मिशन नवाटांड़ स्थित संत जॉन्स स्कूल में कक्षा सात का छात्र था और पढ़ाई के लिए अपने छोटे भाई के साथ किराये के मकान में रहता था। शनिवार शाम दोनों भाई बिसाहाखटंगा साप्ताहिक हाट से सब्जी खरीदकर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नीचे झूल रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का हाई वोल्टेज तार लंबे समय से नीचे झूल रहा था, लेकिन इसे दुरुस्त नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.