Ranchi News: गोस्सनर कॉलेज के शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची। गोस्सनर कॉलेज में सोमवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा राज अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 63 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य जांच के उपरांत 60 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों में रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाना व जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.