रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी सुनिता देवी ने अजय मालाकर, उमेश मालाकर और एक अज्ञात व्यक्ति पर घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रातू थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुनिता देवी ने बताया कि शनिवार को रात साढ़े आठ बजे पंचमुखी स्टोर के पास उनके पति सूरज नारायण उर्फ प्रेम यादव का गाड़ी साइड करने को लेकर बेगूसराय के अजय मालाकर, उमेश मालाकर और एक अज्ञात व्यक्ति से बहस हो गई थी। इसके बाद रात 11:20 बजे तीनों उनके घर आए और दरवाजा खोलते ही अंदर घुस गए। गाली-गलौज करते हुए सोफे पर बैठ गए। अजय मालाकर ने कमर से पिस्टल निकालकर उसमें गोली भरने लगा। पिस्टल में गोली भरता देख उनके पति जान बचाने के लिए बाहर भाग गए। अजय...