रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। संथाल परगना प्रमंडल के गोड्डा जिले में राज्य सरकार 51.49 करोड़ रुपये की लागत से नया पशु आहार कारखाना लगाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 में राज्य योजना के अंतर्गत 'दुग्ध संग्रहण, विधायन एवं विपणन योजना' से झारखंड मिल्क फेडरेशन (जेएमएफ) के माध्यम से 50 एमटीपीडी (प्रतिदिन मीट्रिक टन) क्षमता का कारखाना स्थापित होगा, जिसे 100 एमटीपीडी तक बढ़ाया जा सकेगा। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग) के इस प्रस्ताव को मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति मिली। प्रशासनिक स्वीकृति के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। क्यों जरूरी है कारखानाविभाग के अनुसार, झारखंड अभी दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है। ग्रामीण क...