Ranchi News: गेसवे स्कूल को मध्य विद्यालय में अपग्रेड करने की घोषणा
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गेसवे में सोमवार को तिथि भोजन सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज शामिल हुए। उन्होंने सहायक अध्यापिका अनिता देवी को जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित किया। ग्रामीणों की मांग पर डीएसई ने प्राथमिक विद्यालय गेसवे को अपग्रेड कर मध्य विद्यालय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को मुखिया देवंती देवी और स्कूल अध्यक्ष रफीक आलम ने भी संबोधित किया। आयोजन में प्राचार्य रविकांत तिवारी, लिवेंश नगेशिया, राजनाथ महतो, घनेनाथ महतो और मोहनलाल महतो समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.