Ranchi News: गेतलसूद में 251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन सह कलश यात्रा रविवार को धार्मिक और भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। शिव मंदिर संचालन समिति गेतलसूद चौक की ओर से आयोजित कलश यात्रा में क्षेत्र की 251 महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने मंदिर से स्वर्णरेखा नदी के स्पीलवे साइड पहुंचकर कलश में जल भरा और वापस मंदिर परिसर पहुंचीं। इस दौरान पूरा क्षेत्र हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय जयकारों से गूंजता रहा। पुजारी ईश्वरचंद्र गोस्वामी और बटेश्वर गोस्वामी ने जलाभिषेक कर अनुष्ठान की शुरुआत कराई। कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने किया। सोमवार को पूर्णाहुति और भोग के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: कलश यात्रा संग आज से रजत जयंती महोत्सव मौके पर जिला परिषद सदस्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.