Ranchi News: गेतलसूद में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा के गेतलसूद में शुक्रवार को स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व जसपुरिया बीएड कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने किया। तिरंगा यात्रा गेतलसूद चौक से दुर्गा मंदिर तक गई। इस दौरान देश भक्ति के गगन भेदी नारे से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो गया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चों में देश प्रेम व देश के प्रति उनकी जिम्मेवारी को लेकर यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में मां शारदा उवि गेतलसूद, जसपुरिया पब्लिक स्कूल, जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा, राजकीय उच्च विद्यालय गेतलसूद सहित अन्य विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव मुंडा, मनोज चौधरी, भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा, दिलीप मिर्धा, सहज कुमार सपन, निती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.