रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शनिवार सुबह 7:15 बजे जलस्तर 1934.60 फीट पहुंचने पर डैम के दो फाटक (गेट नंबर 4 और 5) खोलकर स्वर्णरेखा नदी में पानी छोड़ा गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच तीन और फाटक (गेट नंबर 2, 3 और 6) खोल दिए गए। वर्तमान में कुल पांच फाटक खुले हैं। शनिवार शाम छह बजे तक डैम का जलस्तर 1934.80 फीट दर्ज किया गया। डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है। आम लोगों से जलप्रपात, नदी तट और डैम के फाटकों के समीप नहीं जाने की अपील की गई है। विभाग के अभियंता ने बताया कि जलस्तर नियंत्रण में आने के बाद फाटकों को बंद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...