Ranchi News: गेतलसूद डैम के तटबंध पर हादसा, दो युवकों की मौत
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम के तटबंध मार्ग पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरका निवासी स्व. लखन मुंडा के 17 वर्षीय पुत्र करण मुंडा और रामगढ़ निवासी उसके रिश्तेदार प्रकाश मुंडा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे दोनों युवक केटीएम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डैम के तटबंध के गार्डवाल से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आधे घंटे तक दुर्घटनास्थल पर पड़े रहे: घटना के बाद करीब आधे घंटे तक दोनों युवक दुर्घटनास्थल पर ही पड़े रहे। इसी दौरान आगरटोली के कुछ युवकों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सिरका के ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.