Ranchi News: गेतलसूद डैम के चार रेडियल गेट खुले, जलस्तर 34 फीट के पार
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम में लगातार पानी की आवक बढ़ने से मंगलवार की रात जलस्तर 34 फीट के पार चला गया। खतरे को देखते हुए जल पथ प्रमंडल के अभियंताओं ने डैम से और पानी छोड़ने का निर्णय लिया। मंगलवार रात डेढ़ बजे तीन और रेडियल गेट एक-एक फीट खोले गए। इससे पहले एक गेट खोला गया था। अब कुल चार रेडियल गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर तीन, चार, पांच और छह खुले हैं। खबर लिखे जाने तक जलस्तर 34 फीट पहुंच गया था। विभाग के अभियंता जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ने पर और गेट खोले जा सकते हैं। डैम में कुल सात रेडियल गेट हैं। जलस्तर सामान्य होने पर गेट बंद कर दिए जाएंगे।
हुंडरू फॉल में तेज बहाव हुंडरू फॉल ने धारण किया रौद्र रूप : गेतलसूद डैम से रेडियल गेट खोलकर स्वर्णरेखा नदी में पानी छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.