Ranchi News: गुलजार अध्यक्ष और खुर्शीद बने अंजुमन इस्लाहुल कमेटी के महासचिव
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची। अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन की रविवार को पुंदाग मस्जिद में बैठक हुई। जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी का पुर्नगठन किया गया। हाजी गुलजार हुसैन को अध्यक्ष चुना गया, जबकि खुर्शीद आलम को महासचिव, हाजी मोइन अहमद को उपाध्यक्ष, हसीब परवेज और खलील अंसारी को ज्वाइंट सेकेट्री, सरफराज अहमद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा बैठक में एक निगरा कमेटी भी बनाया गया है, जिसमें हाजी जाकिर हुसैन, एनामुल हक, हाजी अली हसन अंसारी, सज्जाद अंसारी सयूफ अंसारी और रउफ अंसारी को शामिल किया गया। बैठक में विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.