Ranchi News: गुरु पूर्णिमा पर गायत्री प्रज्ञापीठ में अखंड जाप को उमड़े श्रद्धालु
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के नेताजी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में बुधवार को श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक उल्लास के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः पांच बजे से सायं पांच बजे तक अखंड गायत्री महामंत्र जाप और सायंकाल आयोजित दीपयज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने सद्गुरु के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ संकल्प एवं गायत्री महायज्ञ के साथ हुआ। गायत्री परिवार खूंटी शाखा के मुख्य ट्रस्टी बालमुकुंद कश्यप ने गुरु महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात सीमा सिंह एवं ब्यूटी मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत यज्ञ संपन्न कराया。 यह भी पढ़ें- गुरु भक्ति और यज्ञ से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.