Ranchi News: गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन समागम कल
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से रविवार शाम 6:45 बजे से कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। समारोह में भाई गुरविंदर सिंह (रुद्रपुर वाले) और हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। अरदास और कढ़ाह प्रसाद के साथ रात 10 बजे दीवान की समाप्ति होगी, जबकि रात 9 बजे से लंगर अटूट बरतेगा। सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा और सचिव सुरेश मिड्ढा ने संगत से शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.