Ranchi News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के कैंप में बच्चे सम्मानित
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा 18 अक्तूबर से आयोजित गुरमत सिखिया कैंप का उत्साहपूर्वक समापन हुआ। शिविर में बच्चों को सिख इतिहास और नैतिक सिद्धांतों से अवगत कराया गया तथा कीर्तन, भाषण, दस्तार सजाओ और चित्रांकन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। भाषण में हरनीर कौर व तेजबीर सिंह तथा दस्तार प्रतियोगिता में जसकरण सिंह प्रथम रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकरण कौर को सम्मानित किया गया। महासचिव ज्ञानी गगनदीप सिंह सेठी ने सभी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.