Ranchi News: गुरुकुल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। गुरुकुल विद्या निकेतन, बुंडू में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। बुंडू के एसडीओ ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उज्ज्वल चंद्र धीवर ने बुके देकर एसडीओ का स्वागत किया। गुरुकुल परिवार के अध्यक्ष अनूप कुमार चेल और कोषाध्यक्ष रंजीत लाहेरी ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, समिति के सदस्य रंजीत नायक और दिलीप दास ने पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। एसडीओ ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.