रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुटाम स्थित भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल में 15 दिसंबर को आयोजित गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार को आमंत्रित किया गया। गुरुकुल के प्रतिनिधिमंडल में शामिल दास गदाधर प्रभुजी, करुणावतार गौर प्रभुजी, बदरांगा दास प्रभुजी और असीम कृष्ण प्रभुजी ने राज्यपाल से मुलाकात कर निमंत्रण दिया। उन्हें श्रीमद्भागवतम ग्रंथ और श्री श्री राधा रमण जी का दिव्य चित्र भेंट किया गया। राज्यपाल ने महोत्सव में शामिल होने की सहमति दी। इससे गुरुकुल परिवार में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...