रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। भवन प्लान के मानकों के उल्लंघन, अनधिकृत निर्माण और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई जारी है। निगम की टीम ने सोमवार को शहीद चौक स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान गिफ्ट डीड की जमीन पर सात दुकानों का संचालन पाया गया। मामले में निगम ने संबंधित को-ऑपरेटिव बैंक को नोटिस जारी कर आवश्यक स्पष्टीकरण और दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, परिसर में संचालित सातों दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच की गई। जांच के दौरान पांच दुकानदारों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और दुकानों के संचालन से संबंधित स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। दस्तावेजों और स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई क...