Ranchi News: गाड़ी का शीशा तोड़ नगदी समेत सवा लाख का जेवर चोरी
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा में एक दंपती की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर नगदी समेत सवा लाख रुपए के जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस वारदात को चोरों ने उस समय अंजाम दिया, जब दंपती परिवार के साथ जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच चल रहा मैच देख रहे थे। बोकारो निवासी अनिमेष कुमार ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार से परिवार के साथ मैच देखने के लिए शुक्रवार को रांची पहुंचे थे। धुर्वा सेक्टर तीन में सरना स्थल के पास गाड़ी पार्क की थी। मैच देखने के बाद जब वह गाड़ी के पास पहुंचे। देखा कि खिड़की का शीशा टूटा था। भीतर रखा पर्स गायब था। पर्स में 25 हजार नगदी के अलावा एक कान की बाली, चांदी का कड़ा, एटीएम कार्ड के अलावा अन्य सामान थे। इसके बाद वह थाना पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.