रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। कांके गांधीनगर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग बालेश्वर उरांव से गाड़ी के इंश्योरेंस के नाम पर उनसे 8.40 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बालेश्वर उरांव ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बुजुर्ग बालेश्वर ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर को वह कांके रोड स्थित एक कार शोरूम में गाड़ी का इंश्योरेंस कराने के लिए गए थे। वहां इंश्योरेंस विभाग में कंप्यूटर पर बैठे एक व्यक्ति ने गाड़ी का विवरण लेने के बाद आधार कार्ड मांगा। पीड़ित ने मोबाइल से आधार कार्ड दिखाया, जिसकी तस्वीर खींची गई। इसके अगले दिन नौ सितंबर से उनके खाते से पैसे कटने लगे। मोबाइल पर लेनदेन के संदेश नहीं आने के कारण उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई। बाद में बैंक जाकर स्टेटमेंट देखने पर खाते से अवैध निकासी का पता चला। इधर, पुलिस मामले की जांच में ज...