Ranchi News: गांवों में रोजगार और सुविधाएं बढ़ाकर शहरी पलायन रोकने पर जोर : राधाकृष्ण किशोर
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची/नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में शहरी विकास को योजनाबद्ध बनाने के लिए गांवों से शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोकना जरूरी है। इसके लिए गांवों में रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराने होंगे। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुवार को नई दिल्ली में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में झारखंड के विकास का दृष्टिकोण रखते हुए ये बातें कहीं। वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन राज्य की करीब 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी महिलाओं की है। उनकी आर्थिक उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.