रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर की। मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। सकलदीप भगत ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। इसी कारण गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी, ल...