रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर मुरहू प्रखंड के सेल्दा जानुमबाकड़ी खेल मैदान में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजक लोदो मुंडा और प्रदीप हस्सा पुर्ती ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 30-30 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। आठ टीमों के वर्ग में तृतीय और चतुर्थ स्थान की टीमों को जर्सी सेट भी दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित सरकारी नियमों के तहत किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए सेल्दा युवा समिति ने 9110932439, 8521725134 और 8...