रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: रांची। सीसीएल के केंद्रीय अस्‍पताल गांधीनगर में 17 जुलाई को नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर कार्डियक क्लिनिक का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मैक्स अस्‍पताल नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ राजीव राठी हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच करेंगे। चिकित्‍सीय सलाह देंगे। हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिपोर्ट हो तो उसे साथ लाने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...