Ranchi News: गवाह के नहीं पहुंचने पर मारपीट का आरोपी बरी
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची। न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी की अदालत ने मारपीट मामले के आरोपी राहुल कुमार उर्फ सतीश सिंह को साक्ष्य के अभाव में शुक्रवार को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान एक भी गवाह नहीं पहुंचा। मामला 24 फरवरी 2023 का जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 91/23 से संबंधित था। आरोप था कि शादी समारोह में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद आरोपी और उसके साथियों ने उत्तम प्रकाश और उसके दोस्त विकास कुमार के साथ मारपीट की। विकास के सिर में चोट लगने और उत्तम की सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। अभियोजन को पर्याप्त अफसर मिलने के बावजूद कोई गवाही नहीं हुई। अदालत ने कहा कि यह साक्ष्य विहीन मामला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.