रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। साल्हन में नदी से बरामद युवती बैशाखी कुमारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अनगड़ा पुलिस ने मामले में रानुदारू निवासी हीरालाल मुंडा और उसकी पत्नी बिरसी देवी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, बैशाखी का हीरालाल मुंडा के साथ संबंध था और वह चार माह की गर्भवती थी। हीरालाल उसे दूसरी पत्नी के रूप में साथ रखना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी बिरसी देवी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी विवाद में दोनों ने मिलकर बैशाखी की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की रात आरोपियों ने बैशाखी को पहले शराब पिलाई और फिर ऑटो से तुरुप ले गए। वहां स्वर्णरेखा नदी के किनारे दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। दंपती पिछले दो वर्...