रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। हमें पता नहीं था..., राशन कार्ड तो बहुत पहले बनवाया था..., सरकारी नौकरी लग गई, लेकिन कार्ड सरेंडर करना है, इसकी जानकारी नहीं थी...। इन दिनों रांची समाहरणालय के विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय और जिला आपूर्ति कार्यालय में ऐसे बहाने सबसे ज्यादा सुनाई दे रहे हैं। अपात्र राशन कार्डधारकों को नोटिस मिलने के बाद रोज बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं। कोई नियमों से अनभिज्ञ होने का की दलील दे रहा है तो कुछ लोग प्रभावशाली लोगों से पहचान का हवाला देकर कार्रवाई रुकवाना चाह रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने साफ कह दिया है कि अपात्र लाभुकों से सरकारी खाद्यान्न की राशि वसूली जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्राथमिकी भी दर्ज होगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अपात्र लाभुकों की पहचान के लिए किए गए...