रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: मानपुर (गया), एक संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवती को झांसे में लेने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गया जिले के मानपुर से गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर रात रांची और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र की विष्णु विहार कॉलोनी के मिथिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ राज शर्मा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गई।मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रांची महिला थाने में 15 मई 2026 को युवती की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसका कांड संख्या 15/26 है। आरोप है कि अविनाश खुद को झारखंड पुलिस में दारोगा बत...