रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। गणपति आयो बप्पा, ऋद्धि-सिद्धि लायो, ओम गं गणपतये नमो नमः...। गणेश पूजा पंडाल में बज रहे भजनों से तोरपा का माहौल भक्तिमय हो गया है। तोरपा के गांधीनगर में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ बनाए गए पंडाल में दिनभर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। चार दिवसीय गणेश महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को पूजा पंडाल में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और आरती हुई। शाम को गजानन की महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सामूहिक महाआरती के दौरान पंडाल खचाखच भर गया और बाहर तक भक्तों की कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर्रई चौराहे पर 12 वर्षों से विराज रहे गणपति पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज...