Ranchi News: गणेश पूजा को लेकर महावीर चौक में सजा भव्य पंडाल
रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। महावीर चौक बेड़ो में श्री राधेकृष्ण यूथ संगम क्लब गणेश पूजा महासमिति की ओर से गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। सोमवार शाम कलश स्थापना और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणेश पूजा पंडाल के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। पांच दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और भंडारे का वितरण किया जाएगा। पूजा पंडाल भारतीय संस्कृति और कथकली थीम पर बनाया गया है। पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ विद्युत सज्जा की जा रही है। पंडाल के अंदर गणपति बप्पा के दर्शन के बाद श्रद्धालु चलित मूर्ति का भी अवलोकन कर सकेंगे। 14 सितंबर से आयोजित होने वाली गणेश पूजा के लिए महावीर चौक से देवी मंडप चौक तक तोरण द्वार और रंगीन लाइटों से सजावट की गई है。 यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.