रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।गणेश चतुर्थी के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त ने विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पूजा को सफल बनाने को लेकर समितियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। साथ ही सभी पूजा समिति को उनके नजदकीकी थाना क्षेत्र के साथ समन्वय स्थापित करने और शांतिपूर्ण नियमों के मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन के दौरान आमलोगों की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसका ध्यान दें। पूजा समितियों ने उपायुक्त और प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। शांति समिति के सदस्य सागर कुमार भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...