रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। गणपति राखो मेरी लाज, पूरन कीजौ मेरे काज...। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ स्थापित गणपति महाराज की पूजा की। भगवान को मोदक, दूर्वा और सफेद फूल अर्पित किए गए। पूजा के दौरान भक्तों ने भगवान गणेश से परिवार और समाज के मंगल की कामना की। हालांकि, सोमवार को भी कई जगहों पर गणेश पूजा की गई थी। राहे प्रखंड के सुभाष चौक दुर्गा मंदिर परिसर में सोलह आना युवक समिति ने गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर चार दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: गणेश चतुर्थी : पूजनोत्सव पर चहुंओर गूंजा गणपति बप्पा मोरया पंडित धीरेन्द्र मुखर्जी विधि-विधान से पूजा करा रहे हैं।...