Ranchi News: गठबंधन सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध : कांग्रेस
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित और झारखंडी युवाओं को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार राज्य के युवाओं के भविष्य, पारदर्शिता और न्याय के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जेपीएससी परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं, जो पूरी निष्पक्षता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को राज्य की अपनी जांच एजेंसियों पर भरोसा क्यों नहीं है। जब भी राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाती है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.