रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची। झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत ने मामले की प्रकृति और कानूनी प्रावधानों को देखते हुए याचिका मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दी है। अब मुख्य न्यायाधीश यह तय करेंगे कि मामले की सुनवाई किस बेंच में होगी। दरअसल, यह मामला प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) से जुड़ा है। हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की सुनवाई सामान्यतः जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में होती है। ऐसे में उचित बेंच में सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने याचिका चीफ जस्टिस के समक्ष भेजने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...