Ranchi News: खो-खो में डीएवी गांधीनगर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची। खूंटी में आयोजित झारखंड राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर के सात खिलाड़ियों ने रांची जिला टीम का प्रतिनिधित्व किया। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत रांची जिला की टीम प्रतियोगिता में विजेता बनी। इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य पीके झा, वरिष्ठ खेल शिक्षक गोविंद झा समेत खेल विभाग ने पूरी टीम को बधाई दी। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.