Ranchi News: खेल से नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : शिल्पी
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो में आयोजित राजीव गांधी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सोमवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को नशापान, जुआ और अन्य गलत गतिविधियों से दूर रखने में मदद मिलती है। खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी एकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल अच्छे खिलाड़ी तैयार करना नहीं, बल्कि बेहतर युवा, बेहतर समाज और बेहतर भविष्य का निर्माण करना भी है। उन्होंने बताया कि पांचों प्रखंडों की विजेता टीमें 18 नवंबर को मांडर के बुढ़ाखुखरा मैदान में आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.