रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। खेलो झारखंड के तहत शुक्रवार को संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान तोरपा में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ नवीन चंद्र झा, प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कर, पंस सदस्य सोफिया सुल्ताना, मुखिया जोन तोपनो, महिला विकास केंद्र की निदेशिका सिस्टर मारियालीना और बीपीओ नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीडीओ नवीन चंद्र झा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें। ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है। वहीं प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा कि छात्र साइकिल से स्टंट न करें, इससे दुर्घटना होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा से दूर रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- Pakur News: ...