Ranchi News: खेत में करंट लगने से किशोर की मौत
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा हरी जंगल के समीप शनिवार को मटर के खेत में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बलसोता गांव निवासी बुधराम उरांव के पुत्र सुनील उरांव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बेड़ो थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव में अपने बड़े पिताजी अनु उरांव के यहां रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील शनिवार को अपने बड़े पिताजी के बेटे अंकित उरांव के साथ खेत में लगे टमाटर के पौधों में मिट्टी चढ़ा रहा था। इसी दौरान प्यास लगने पर वह खेत के बगल स्थित कुएं में पानी पीने जा रहा था। रास्ते में मटर के खेत में लगाए गए बिजली के प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अंकित ने सुनील को बचाने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.