Ranchi News: खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के टाटी पंचायत स्थित नवाडीह गांव में बुधवार दोपहर खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 20 वर्षीय भोगना बेदिया की मौत हो गई। वह नवाडीह गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व उसके पिता महेंद्र बेदिया की भी पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई थी। घटना की सूचना सिकिदिरी थाना को नहीं दी गई है। थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.