Ranchi News: खेत का मेढ़ काटने से रोका तो युवक को चाकू मारा
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची। रांची के बूटी खिजूर टोला में खेत का मेढ़ काटने से मना करने पर बदमाश ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की है। इस संबंध में शाहबाज अंसारी ने साहिल अंसारी के विरूद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शाहबाज अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की शाम अपने खेत को देखने के लिए गया था। देखा कि एक व्यक्ति ने उनकी खेत का मेढ़ काट दिया है। मना करने पर आरोपी साहिल ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उनका चेहरा कट गया। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.