रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आज को 1501वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सुबह आठ बजे जन्नत नगर से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मस्जिदों की आकर्षक सजावट के साथ जुलूस मार्ग को भी सजाया गया है। जुलूस जन्नत नगर से शुरू होकर लियाकत अली लेन, मौलाना आजाद चौक होते हुए कर्रा रोड से बरपिंडा पहुंचेगा। यहां से वापस कर्रा रोड होते हुए मौलाना आजाद चौक आएगा। इसके बाद आजाद रोड से भगत सिंह चौक का भ्रमण करते हुए मेन रोड के रास्ते सुभाष चंद्र बोस चौक पहुंचेगा। वहां से कर्रा रोड और लियाकत अली लेन होते हुए जन्नत नगर पहुंचेगा, जहां दुआ के साथ जुलूस का समापन होगा। आयोजकों ने जुलूस में श...